हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , फ्रांस के नागरिकों ने बीती रात पेरिस के उत्तरी इलाके में स्थित सेंट-डेनिस शहर के नगरपालिका कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कथित हिंसक कार्रवाई का सामना कर रहे छात्रों, स्कूली बच्चों और शिक्षकों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों और शिक्षकों को पुलिस की ओर से दमनात्मक कार्रवाई और सख्ती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस हिंसा तथा छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तत्काल बंद करने की मांग की हैं।
प्रदर्शन में शामिल नागरिकों ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम उम्र के छात्रों को भी निशाना बनाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।
प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस के अधिकारियों, विशेष रूप से राष्ट्रपति और शिक्षा मंत्रालय से इस संकट को नियंत्रित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि फ्रांस में पिछले कई सप्ताह से शैक्षिक और आर्थिक परिस्थितियों के साथ-साथ सरकार की नीतियों के खिलाफ जनप्रदर्शनों में तेजी आई है। इन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई हैं तथा कई स्थानों पर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं।
आपकी टिप्पणी